नेहरू पार्क

महत्वपूर्ण जानकारी

  • Location: Vinay Marg, Chanakyapuri, New Delhi, Delhi 110023
  • Timings : 1st April to 30 September - 05:00 am to 08:00 pm
  • 1st October to 31st March 06:00 am to 08:00 pm.
  • Nearest Metro Station : 3.8 kms away from Race Course.
  • Did you know: The Nehru Park was established in 1969 and it was spread over 80 acres of area. Pandava period Bhairav Temple is also the situation.

नेहरू पार्क दिल्ली के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। इस पार्क का नाम देश के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम पर रखा गया था। यह पार्क नई दिल्ली के चाणक्यपुरी डिप्लोमेटिक एनक्लेव में स्थित एक बड़ा पार्क है यह क्षेत्र दिल्ली सबसे के पाॅश इलाकों में से एक है। नेहरू पार्क का निर्माण चाणक्य पुरी डिप्लोमेटिक एन्क्लेव में होटल अशोक से पहले मुख्य पंचशील मार्ग (रोड) के बगल में किया गया था।

नेहरू पार्क की स्थापना 1969 में की कई गई थी यह पार्क लगभग 80 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इस पार्क का स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के भीतर एक हरे भूखंड के रूप में परिवर्तित करना था, जो शहर के लिए आवश्यक था, क्योंकि यह बुनियादी ढांचे में सामाजिक, आर्थिक रूप से बहुत अधिक विकास हुआ था।

यह क्षेत्र दिल्ली शहर के अग्रणी हरी क्षेत्रों में से एक है, नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) द्वारा संगीत कार्यक्रम ‘पार्क में संगीत’ और ‘सुबह रग्ज एंड श्याम रग्ज’ आयोजित किये जाते है जिसके लिए पार्क में एक स्थान भी बनाया गया है। इस पार्क में कई समारोह आयोजित किये जाते है जैसे ‘स्पाइक मैके संगीत समारोह’ और वार्षिक ‘भक्ति महोत्सव’ इसके अलावा यह कला समारोह भी आयोजित किये जाते है। इस पार्क में सुबह योग कक्षाओं के लिए एक नियमित स्थल है। यह पांडव कालीन भैरव मंदिर भी स्थिति है। पार्क दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक है और सर्दियों की धूप का आनन्द लेने के लिए एक खूबसूरत जगह है।

पार्क में व्लादिमिर लेनिन के एक जीवन आकार मिश्रित मूर्ति है जो रूस के महान अक्तूबर समाजवादी क्रांति के नेता हैं। अक्टूबर क्रांति की 70वीं वर्षगांठ के दौरान प्रतिमा नवंबर 1987 में स्थापित की गई थी। इसके बाद सोवियत प्रीमियर निकोलै रियाजकोव, भारतीय प्रधान मंत्री राजीव गांधी और उनकी पत्नी सोनिया गांधी ने अनावरण किया था। हर साल 22 अप्रैल को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और अन्य वामपंथी पार्टियों ने लेनिन की जन्मगांठ मनाने की जगह का दौरा किया था।

नेहरू पार्क आज एक पिकनिंक स्थल के रूप में विकसित होता जा रहा है। अवकाश के दौरान ख़ासकर रविवार के दिन काफी परिवार पिकनिंक के लिए इस पार्क में आते है। पार्क का रख रखाओं का कार्य काफी बेहतर स्तर का है। इस पार्क में सभी जातियों के पक्षी नजर आते है।








2024 के आगामी त्यौहार और व्रत











दिव्य समाचार











Humble request: Write your valuable suggestions in the comment box below to make the website better and share this informative treasure with your friends. If there is any error / correction, you can also contact me through e-mail by clicking here. Thank you.

EN हिं