02
October

भारत के इतिहास में इस दिन क्या हुआ।

गुजरात के पोरबंदर में महात्मा गांधी का जन्म। अहिंसा के बल पर देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

1869
1904 लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन। अपनी सादगी और 'जय जवान जय किसान' के नारे के साथ जन-जन में लोकप्रिय हुए। 1965 के भारत-पाक युद्ध में देश का नेतृत्व किया।
1924 राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रस्ताव महासभा द्वारा स्वीकृत हुआ लेकिन बाद में उसकी पुष्टि नहीं हुई.
1975 भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. कामराज का जन्‍म हुआ. 
1929 गांधी जी ने नवजीवन कार्यालय को एक सार्वजनिक न्यास बनाया।
1951 श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जन संघ की स्थापना की।
1952 सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत।
1955 मद्रास के पेरंबूर में इंटिग्रल कोच फैक्टरी ने रेल का पहला डिब्बा बनाया।
1961 बम्बई (मुम्बई) में शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की स्थापना।
1971 बिरला सदन को भारत के राष्ट्रपति ने देश को समर्पित किया। महात्मा गांधी की हत्या इसी भवन में की गई थी और इसका नाम बदलकर गांधी सदन कर दिया गया।
1985 दहेज निषेध संशोधन अधिनियम लागू।
1988 मंडपम और पंबन को जोड़ने वाले समुद्र के ऊपर बने उस समय के सबसे बड़े सड़क पुल को यातायात के लिए खोला गया।
2000 भारत और रूस के बीच पुराने दोस्ताना संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ते हुए रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन चार दिन की यात्रा पर दिल्ली पहुंचे।
2006 परमाणु ईधन आपूर्ति मामले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को समर्थन देने का फैसला किया।