06
April

भारत के इतिहास में इस दिन क्या हुआ।

1664 सिख धर्मगुरु हर किशन का निधन  6 अप्रैल 1664 में हुआ था. 
1606 राजकुमार खुसरो ने 1606 में अपने पिता मुगल शासक जहांगीर के खिलाफ बगावत की।
1896 सन 1896 में पहले आधुनिक ओलंपिक की शुरुआत हुई।
1919 रोलेट एक्ट के खिलाफ शुरू किए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत महात्मा गांधी जी ने 1919 में पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।
1966 भारतीय तैराक मिहिर सेन ने 1966 में पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।
1980 भारत की राजनीतिक पार्टी “भारतीय जनता पार्टी” की 1980 में आज ही के दिन स्थापना हुई।
2010 भारत के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और भारत दौरे पर आए अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने 2010 में आर्थिक साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए।