20
August

भारत के इतिहास में इस दिन क्या हुआ।

1597 पूर्वी एशिया से डच ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला जहाज वापस आया.
1944 भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म हुआ.
1921 केरल के मालाबार में मोपला विद्रोह की शुरुआत.
1979 प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया.
2011 भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार राम शरण शर्मा की मृत्यु हो गई.
1828 राजा राम मोहन रॉय के ब्रह्म समाज का पहला सत्र कलकत्ता (अब कोलकाता) में आयोजित।
1897 रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।
1988 भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।
2018 भारत की विनेश फोगाट ने जकार्ता एशियाई खेलों की महिला कुश्ती प्रतियोगिता के 50 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह देश की पहली महिला पहलवान बनीं।