04
July

भारत के इतिहास में इस दिन क्या हुआ।

1789 ईस्ट इंडिया कंपनी ने टीपू सुल्तान के खिलाफ पेशवा और निजाम के साथ संधि की।
1881 सिलिगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच टॉय ट्रेन की शुरुआत।
1898 भारत के भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलजारीलाल नन्दा का जन्म।
1902 स्वामी विवेकानंद का निधन।
1947 ब्रिटिश पार्लियामेंट में भारतीय स्वतंत्रता बिल का प्रस्ताव रखा गया था जिसके तहत देश का भारत और पाकिस्तान में बंटवारा हुआ।
1986 प्रसिद्ध क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने 115 टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया।
2006  गांधी शांति पुरस्कार विजेता तथा भारत में जर्मनी के पूर्व राजदूत गरहार्ड फ़िशर का निधन।
1963 तिरंगे का डिजाइन बनाने वाले स्‍वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया का निधन।