03
June

भारत के इतिहास में इस दिन क्या हुआ।

1867 भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक हरविलास शारदा का जन्म।
1901 ज्ञानपीठ पुरस्कार के प्रथम विजेता महाकवि जी शंकर कुरूप का जन्म।
1915 ब्रिटिश सरकार ने रविंद्रनाथ टैगोर को नाइटहुड की उपाधि से नवाजा।
1918 महात्मा गांधी की अध्यक्षता में इन्दौर में 'हिन्दी साहित्य सम्मेलन' आयोजित हुआ और उसी में पारित एक प्रस्ताव के आधार पर हिन्दी राजभाषा मानी गई।
1924 तमिलनाडु के पांच बार मुख्यमंत्री रहे एम करुणानिधि का जन्म।
1930 भारत में ऐतिहासिक रेल हड़ताल कराने वाले और पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का जन्म।
1947 ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया।
1972 देश के पहले आधुनिक युद्धक पोत नीलगिरी को देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जलावतरित किया।
1974 बिहार के मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय का निधन।
1985 भारत सरकार ने पांच दिन का कार्य दिवस सप्ताह शुरू किया।
2014 नई दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का सड़क हादसे में निधन हो गया था.