हम को मन की शक्ति देना

हम को मन की शक्ति देना, मन विजय करे
दूसरों की जय से पहले, खुद को जय करे

हम को मन की शक्ति देना, मन विजय करे
दूसरों की जय से पहले, खुद को जय करे
हम को मन की शक्ति देना

भेदभाव अपने दिल से साफ़ कर सके
दोस्तों से भूल हो तो माफ़ कर सके

झूठ से बचे रहें, सच का दम भरे
दूसरों की जय से पहले, खुद को जय करे

हम को मन की शक्ति देना,
मन विजय करे
दूसरों की जय से पहले, खुद को जय करे
हम को मन की शक्ति देना

मुश्किलें पड़े तो हम पे इतना कर्म कर
साथ दे तो धर्म का, चले तो धर्म पर

खुद पे हौसला रहे, बदी से ना डरे
दूसरों की जय से पहले, खुद को जय करे

हम को मन की शक्ति देना, मन विजय करे
दूसरों की जय से पहले, खुद को जय करे
हम को मन की शक्ति देना



2024 के आगामी त्यौहार और व्रत











दिव्य समाचार












ENहिं