डिवाइन हिल्स शिमला हिमाचल

महत्वपूर्ण जानकारी

  • स्थान: हिमाचल प्रदेश का उत्तरी भारतीय राज्य
  • निकटतम हवाई अड्डा: शहर से 23 किलोमीटर (14 मील) पर जुब्बड़हट्टी में शिमला हवाई अड्डा है। वर्तमान में, शहर के लिए कोई नियमित वाणिज्यिक उड़ानें नहीं हैं। निकटतम प्रमुख हवाई अड्डा चंडीगढ़ में चंडीगढ़ हवाई अड्डा लगभग 116 किमी दूर है।
  • निकटतम रेलवे स्टेशन: कालका रेलवे स्टेशन (शिमला से लगभग 96 किमी की दूरी पर) और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन (शिमला से लगभग 128 किमी की दूरी पर)
  • मार्च से अक्टूबर तक शिमला घूमने का सबसे अच्छा समय
  • बर्फ गिरने का समय: दिसंबर से जनवरी।
  • औसत गर्मियों का तापमान: 22 ° C (72 ° F)।
  • न्यूनतम तापमान में गिरावट: -10.5

शिमला एक प्रमुख और महत्वपूर्ण हिलस्टेशन है जो कि भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य की राजधानी है। शिमला हिमालय पर्वत की तलहटी में बसा हुआ है। यह भारत का लोकप्रिय प्रयर्टन स्थल है, यहां सर्दियों में बर्फ से ठक जाता हे। शिमला का सुखद मौसम इसको भारत का सर्वाधिक लोकप्रिय पर्वतीय स्थल बनता है। सन् 1864 में शिमला को भारत में ब्रिटिश राज की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित थी। 1871 में पंजाब की राजधानी रही जब तक चंडीगढ़ निर्माण नही हुआ था तथा बाद में इस स्थल को हिमाचल प्रदेश की राजधानी घोषित कर दिया गया था। यहंा कालका-शिमला रेलवे लाइन का निर्माण 1906 में पूरा हुआ था। इसका नाम देवी श्यामला के नाम पर रखा गया है जोकि काली का अवतार है। शिमला लगभग 7267 फीट की उँचाई पर स्थित है। शिमला में कई पर्यटक स्थल व मंदिर है जैसे रिज रोड़, माॅल रोड़, लकडी बाजार, काली बाडी मंदिर, जाखू मंदिर, कामना देवी मंदिर इत्यादि।

शिमला एक प्राकृति का सुन्दर स्थान है यह चारों से बर्फ से ढकी हुई चोटियों के साथ हर पहाड़ियों से घिरा हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि यह प्राकृतिक को चाहने वाले की यह पंसदीदा जगह है। यहां पर्यटक स्कीइंग, ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग और पर्वतारोहण के लिए आते है। यहां घाटी का सुंदर दृश्य दिखाई देता है और महान हिमालय पर्वती की चोटियां चारों ओर दिखाई देती है।

यहाँ विभिन्न त्यौहारों को मनाया जाता है। शिमला समर फेस्टिवल, पीक पर्यटन सीजन के दौरान हर साल रिज पर आयोजित किया जाता है। इसका मुख्य आकर्षण सभी देश भर से लोकप्रिय गायकों द्वारा प्रदर्शन शामिल है।

आस पास के रुचि के स्थान

  • माल रोड
  • द रिज रोड
  • जाखू मंदिर
  • काली बाड़ी मंदिर
  • भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान
  • समर हिल
  • संकट मोचन हनुमान मंदिर
  • तारा देवी मंदिर
  • ढिंगू माता मंदिर
  • कामना देवी मंदिर
  • चाडविक फॉल्स
  • कुफरी
  • चरब्र
  • मशोबरा
  • जतोग
  • चैल
  • बडी की धार

आप इन्हें भी पढ़ सकते हैं


2024 के आगामी त्यौहार और व्रत











दिव्य समाचार












ENहिं