जानकी या सीता नवमी 2024

महत्वपूर्ण जानकारी

  • जानकी या सीता नवमी 2024
  • गुरुवार, 16 मई 2024
  • नवमी तिथि प्रारंभ - 28 मई 2024 को सुबह 06:22 बजे
  • नवमी तिथि समाप्त - 29 मई 2024 को 08 बजकर 48 मिनट पर

सीता नवमी हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन को देवी सीता की जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। विवाहित महिलाएं सीता नवमी के दिन व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। सीता नवमी को सीता जयंती और जानकी नवमी भी कहा जाता है। सीता जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाई जाती है।

ऐसा माना जाता है कि मंगलवार के दिन पुष्य नक्षत्र में माता सीता का जन्म हुआ था। देवी सीता का विवाह भगवान राम से हुआ था। भगवान राम का जन्म भी चैत्र माह के शुक्ल पक्ष के दौरान नवमी तिथि को हुआ था। हिंदू कैलेंडर में सीता जन्मदिवस रामनवमी के एक महीने के बाद आती है।

देवी सीता, मिथिला के राजा जनक की दत्तक पुत्री थीं। इसलिए इस दिन को जानकी नवमी के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब राजा जनक यज्ञ करने के लिए भूमि की जुताई कर रहे थे, तो उन्हें सोने के ताबूत में एक बच्ची मिली। एक जुताई वाली भूमि को ‘सीता’ कहा जाता था इसलिए राजा जनक ने बच्ची का नाम सीता रखा।

सीता नवमी के दिन पूरे देश में भगवान राम और जानकी मंदिरों में विशेष पूजा व अनुष्ठान किया जाता है। मंदिरों को फूलों व लाइटों से सजाया जाता है। रामायण के पाठ बाद भजन कार्यक्रम भी विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाते हैं। कुछ मंदिर द्वारा राम रथ यात्रा निकालते हैं और ’जय सिया राम’ का जाप करते हैं और पूरे रास्ते भक्ति गीत गाते हैं।

सीता नवमी पूजा

सीता नवमी के दिन देवी सीता की पूजा कि जाती है। इस वैवाहित महिलायें इस दिन व्रत करती है और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है। ऐसा माना जाता है कि सीता नवमी व्रत करने से व्यक्ति में शील, मातृत्व, त्याग और समर्पण जैसे गुण आते हैं। सीता और भगवान राम की एक साथ पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।









2024 के आगामी त्यौहार और व्रत











दिव्य समाचार











Humble request: Write your valuable suggestions in the comment box below to make the website better and share this informative treasure with your friends. If there is any error / correction, you can also contact me through e-mail by clicking here. Thank you.

EN हिं