साँचा नाम तेरा तू श्याम मेरा

साँचा नाम तेरा, साँचा नाम तेरा
तू श्याम मेरा, साँचा नाम तेरा,
तू श्याम मेरा

सगरा जगत है झूठा साथी,
टूटे दीपक, बुझ जाए बाती

हर रंग में तू संग में है,
चाहे साँझ हो, चाहे सवेरा
साँचा नाम तेरा,
तू श्याम मेरा, साँचा नाम तेरा

मैं तुझमें खोई रे,
दूजा ना कोई रे, जागी या सोई रे
तू एक अपना जीवन सपना

सगरा जगत है झूठा साथी
टूटे दीपक बुझ जाए बाती

मैने बिगाड़ा हर काम अपना,
तूने सँवारा हर काम मेरा

साँचा नाम तेरा,
तू श्याम मेरा, साँचा नाम तेरा

दुःख सुख की धारा,
तू है किनारा, मनमोहन प्यारा
सब का खेवैया कृष्ण कन्हैया

सगरा जगत है झूठा साथी,
टूटे दीपक बुझ जाए बाती

तोड़ के ये मन मंदिर बना लूँ,
हो मन के मंदिर में धाम तेरा

साँचा नाम तेरा,
तू श्याम मेरा, साँचा नाम तेरा

सगरा जगत है झूठा साथी,
टूटे दीपक, बुझ जाए बाती
हर रंग में तू संग में है,
चाहे साँझ हो, चाहे सवेरा
साँचा नाम तेरा,
तू श्याम मेरा, साँचा नाम तेरा

साँचा नाम तेरा,
तू श्याम मेरा, साँचा नाम तेरा


Question and Answer




Upcoming Festivals & Vrat 2026











The Divine News