गोगा पंचमी 2024

महत्वपूर्ण जानकारी

  • गोगा पंचमी 2024
  • शनिवार, 24 अगस्त 2024
  • पंचमी तिथि आरंभ: 23 अगस्त 2024 सुबह 10:30 बजे.
  • पंचमी तिथि समाप्त: 24 अगस्त 2024 को सुबह 07:52 बजे.

यह भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। इस दिन गोगादेव की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि गोगादेव साँपों से जीवन की रक्षा करते है। इसमें नाग देवता की भी पूजा की जाती है। गोगा पंचमी के दिन जाहरवीर गोगा जी की पूजा करने से गोगा जी महाराज सर्प के काटने से हमारी रक्षा करते हैं। इस दिन गोगा जहार वीर की पूजा के साथ-साथ नाग देवता की पूजा भी की जाती है।

इस दिन सबसे पहले कटोरे में दूध भरकर नागों को पिलाना चाहिए। इसके पश्चात् दीवार पर गेरू से पोतकर दूध में कोयला पीसकर चाकोर घर बनाकर उसमें पांच सर्व बनाते हैं। इसके बाद इन सर्पों पर जल, कच्चा दूध, रोली-चावल, बाजरा, आटा, घी, चीनी मिलाकर चढ़ाना चाहिए और पण्डित को दक्षिणा देनी चाहिए।

इस व्रत के करने से स्त्रियाँ सौभाग्यवती होती हैं। पति की विपत्तियों से रक्षा होती है और मनोकामना पूरी होती है। बहने भाइयों को टीका लगाती हैं तथा मिठाई खिलाती हैं तथा स्वयं चना और चावल का बना हुआ बासी भोजन करती हैं। बदेल में भाई यथाशक्ति बहनों को रुपया देते हैं।






संबंधित लेख


2024 के आगामी त्यौहार और व्रत











दिव्य समाचार












ENहिं