कुसुम सरोवर

महत्वपूर्ण जानकारी

  • Location: Kusum Sarovar, Goverdhan Brahmnan, Uttar Pradesh 281504,
  • Nearest Highway: Mathura Road (Highway) and Located at a distance of 23 km to the west of Mathura Road
  • Nearest Railway Station : Mathura Railway Junction which is approx 26 km from the Kusum Sarovar
  • Nearest Airport: is Indra Gandhi International Airpot, New Delhi which is 191 km away from Kusum Sarovar.
  •  

कुसुम सरोवर एक एतिहासिक स्थान है जोकि गोवर्धन, जिला मथुरा, उत्तर प्रदेश, भारत में स्थित है। कुसुम वन सरोवर पवित्र गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में स्थित है। यह गोवर्धन से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

यह सरोवर पवित्र राधा कुंड से पदैल लगभग 25 मिनट की दूरी पर स्थित कुसुम सरोवर 450 फीट लंबा और 60 फीट गहरा है। यह चारों तरफ से सीढ़ियों से घिरा है। सरोवर के आस पास कई कदम्ब के पेड़ लगे हैं।

ऐसा मान जाता है कि राधारानी की सखी कुसमा के नाम पर इस सरोवर को कुसुम वन सरोवर कहा गया। यह भी कहा जाता है कि यहां भगवान श्री कृष्ण राधाजी के श्रृंगार के लिए फूल एकत्र कर मालायें गुंथा करते थे यहां के प्राचीन सरोवर को मध्य प्रदेश के बुंदेला राजा वीरसिंह देव ने 17वीं शताब्दी के प्रारम्भ में पक्का बनवाया था। तत्पश्चात् राजा सूरजमल ने इसका जीर्णोद्धार कराकर इसे कलात्मक और भव्य सरोवर का स्वरूप प्रदान किया। सरोवर के पश्चिम में राजा जवाहर सिंह ने अपने पिता राजा सूरजमल और अपनी तीनों माताओं क्रमशः किशोरी हंसिया तथा लक्षमी की समृति में एक ऊंचे चबूतरे पर अत्यंत कलात्मक छतरियों का निर्माण कराया। मुख्य छतरी राजा सूरजमल सिंह की है इसके भीतरी भाग में सूरजमल के जीवन और भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं से सबंधित चित्र निरुपित है।

सरोवर के दक्षिण- पूर्व कोने पर स्थापित शिलालेख से ज्ञात होता है कि मुगल सम्राट अकबर ने यहां जीव हिंसा पररोक लगाने का फरमान जारी किया था। इसी शिलालेख पर 1855 ई. में अंकित अन्य अभिलेख से ज्ञात होता है कि अग्रजों ने भी अकबर की इस नीति का अनुसरण किया था। कुसुम सरोवर गोवर्धन के परिक्रमा मार्ग में स्थित एक पर्यटक स्थल है। जो अब सरकार के संरक्षण में है।


आप इन्हें भी पढ़ सकते हैं


2024 के आगामी त्यौहार और व्रत











दिव्य समाचार












ENहिं