चैत्र माह 2024 का महत्व, त्यौहार और उपवास

महत्वपूर्ण जानकारी

  • चैत्र मास 2024
  • चैत्र मास प्रारंभ: मंगलवार, 26 मार्च 2024
  • चैत्र मास समाप्ति: मंगलवार, 23 अप्रैल 2024

चैत्र हिन्दू धर्म में एक मास का नाम होता है, जिसे चन्द्र हिन्दू कैलेंडर में चैत्र मास कहा जाता है। हिन्दू धर्म विक्रम सवंत् के अनुसार पहला महीना होता है और इस महीने से हिन्दू नववर्ष की शुरूआत होती है। जिसे संवत्सर कहा जाता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर में मार्च और अप्रैल का महीना होता है। हिन्दू वर्ष का पहला मास होने के कारण चैत्र मास का अधिक महत्व होता है।

ऐसा माना जाता है कि सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा ने चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से ही सृष्टि की रचना आरंभ की थी। वहीं सतयुग की शुरुआत भी चैत्र माह से मानी जाती है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी महीने की प्रतिपदा को भगवान विष्णु के दशावतारों में से पहले अवतार मतस्यावतार अवतरित हुए एवं जल प्रलय के बीच घिरे मनु को सुरक्षित स्थल पर पंहुचाया था। जिनसे प्रलय के पश्चात नई सृष्टि का आरंभ हुआ।

चैत्र मास मंगलवार, 26 मार्च 2024 से शुरू हो रहा है जो मंगलवार, 23 अप्रैल 2024 में समाप्त है। हिन्दू पंचाग के अनुसार प्रत्येक मास का अपना महत्व होता है इस प्रकार चैत्र मास का भी महत्व है। चैत्र मास में महानवमी व नवरात्रि का त्योहार आता है।

विक्रम संवत में चैत्र का महीना पहला महीना होता है। हिन्दू धर्म महीनों के नाम नक्षत्रों पर आधारित होते है। हिन्दू धर्म में महीना का बदलना चन्द्र चक्र पर निर्भर करता है, चन्द्रमा जिस नक्षत्र पर होता है उस महीने का नाम उसी नक्षत्र के आधार पर रखा जाता है। चैत्र मास की पूर्णिमा को चंद्रमा चित्रा नक्षत्र में रहता है इसलिए इस मास को चैत्र का मास कहा जाता है। चैत्र मास में सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है।

चैत्र मास महत्व

चैत्र मास का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा ने चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से ही सृष्टि की रचना आरंभ की थी। वहीं सतयुग की शुरुआत भी चैत्र मास से मानी जाती है। चैत्र महीने की प्रतिपदा को भगवान विष्णु के दशावतारों में से पहले अवतार मतस्यावतार अवतरित हुए एवं जल प्रलय के बीच घिरे मनु को सुरक्षित स्थल पर पंहुचाया था। जिनसे प्रलय के पश्चात नई सृष्टि का आरंभ हुआ।

चैत्र मास के प्रमुख व्रत और त्योहार

  • गणेश चतुर्थी व्रत
  • शीतला सप्तमी व्रत
  • कालाष्टमी व्रत
  • पापमोचनी एकादशी
  • भौम प्रदोष व्रत
  • मासिक शिवरात्रि
  • अमावस्या
  • हिंदू नववर्ष
  • गणेश चतुर्थी व्रत
  • सूर्यषष्ठी व्रत
  • दुर्गाष्टमी, चैत्र नवरात्रि
  • महानवमी व्रत
  • कामदा एकादशी
  • भौम प्रदोष व्रत
  • चैत्र पूर्णिमा


2024 के आगामी त्यौहार और व्रत











दिव्य समाचार












ENहिं