शंकर मेरा प्यारा

शंकर मेरा प्यारा,रा शंकर मे प्यारा ।
माँ री माँ मुझे मूरत ला दे, शिव शंकर की मूरत ला दे,
मूरत ऐसी जिस के सर से निकले गंगा धारा ॥

माँ री माँ वो डमरू वाला, तन पे पहने मृग की छाला ||
रात मेरे सपनो में आया, आ के मुझ को गले लगाया |
गले लगा कर मुझ से बोला, मैं हूँ तेरा रखवाला||

शंकर मेरा प्यारा, शंकर मेरा प्यारा
माँ री माँ मुझे मूरत ला दे, शिव शंकर की मूरत ला दे,
मूरत ऐसी जिस के सर से निकले गंगा धारा

माँ री माँ वो मेरा स्वामी, मैं उस के पथ की अनुगामी ||
वो मेरा है तारण हारा, उस से मेरा जग उजियारा |
है प्रभु मेरा अन्तर्यामी, सब का है वो रखवाला ||

शंकर मेरा प्यारा, शंकर मेरा प्यारा
माँ री माँ मुझे मूरत ला दे, शिव शंकर की मूरत ला दे,
मूरत ऐसी जिस के सर से निकले गंगा धारा ||


Question and Answer




Upcoming Festivals & Vrat 2026











The Divine News