राम रमैया गाए जा

राम नाम रटते रहो,
जब तक घट में प्राण।
कभी तो दीन दयाल के
भनक पड़ेगी कान॥
 
राम रमैया गाए जा,
राम से लगन लगाए जा।
राम रमैया गाए जा,
राम से लगन लगाए जा।
 
राम ही तारे राम उभारे,
राम नाम दोहराए जा।
राम रमैया गाए जा,
राम से लगन लगाए जा।
 
सुबह यहाँ तो श्याम वहाँ है,
राम बिना आराम कहाँ है।
राम रमैया गाये जा,
प्रभु से प्रीत लगाए जा॥
 
राम ही तारे राम उभारे,
राम नाम दोहराए जा।
राम रमैया गाए जा,
राम से लगन लगाए जा॥
 
भटकाए जब भूल भुलैया,
बीच भंवर जब अटके नैया।
राम रमैया गाये जा,
हर उलझन सुलझाए जा॥
 
राम ही तारे राम उभारे,
राम नाम दोहराए जा।
राम रमैया गाए जा,
राम से लगन लगाए जा॥
 
राम नाम बिन जागा सोया,
अन्धियारे में जीवन खोया।
राम रमैया गाये जा,
मन का दीप जलाए जा॥
 
राम ही तारे राम उभारे,
राम नाम दोहराए जा।
राम रमैया गाए जा,
राम से लगन लगाए जा॥
 
राम रमैया गाए जा,
राम से लगन लगाए जा॥
 
राम रमैया गाए जा,
राम से लगन लगाए जा॥

Question and Answer




Upcoming Festivals & Vrat 2026











The Divine News