नवरात्रि चटपटा आलू वड़ा

सामग्री : 

2 कच्चे केले उबले मैश किए, 
250 ग्राम कूटू का आटा, 
सेंधा नमक 2 चम्मच, 
हरी मिर्च 4, 
हरा धनिया 1 लच्छी, 
उबले आलू 8, 
भुने एवं दरदरे पिसे मूंगफली दाने1 छोटी कटोरी, 
तलने के लिए तेल। 

विधि : 

सबसे पहले हरी मिर्च और हरे धनिया को बारीक काट लें। कूटू के आटे में 1/2 चम्मच नमक और मैश किए केले मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। आलुओं को मैश करें और इसमें हरा धनिया, हरी मिर्च, मूंगफली दाना और नमक मिलाएं।

इसके छोटे-छोटे गोले बनाएं और इन्हें तैयार आटे के मिश्रण में डुबोएं। गरम तेल में धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें। टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें। 



2024 के आगामी त्यौहार और व्रत











दिव्य समाचार












ENहिं