प्राचीन भैरव मंदिर - दिल्ली

महत्वपूर्ण जानकारी

  • पता: G7X4+7HP, ब्लॉक 13, नेहरू एन्क्लेव ईस्ट, कालकाजी, नई दिल्ली, दिल्ली 110019।
  • खुलने और बंद होने का समय: सुबह 09:00 बजे से शाम 09:30 बजे तक
  • निकटतम मेट्रो स्टेशन: प्राचीन भैरव मंदिर से लगभग 450 मीटर की दूरी पर कालकाजी मेट्रो स्टेशन।

प्राचीन भैरव नाथ मंदिर दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह मंदिर दिल्ली के नेहरू प्लेस के पास स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव के अवतार भैरव को पूर्णतयः समर्पित है। प्राचीन भैरव नाथ मंदिर, माता कालका देवी मंदिर के पास है। कालकाजी मेट्रो स्टेशन के एक तरफ है, श्री कालकाजी मंदिर दूसरी ओर स्थित है दिल्ली के प्रसिद्ध भैरव मंदिरों मे से एक श्री भैरव मंदिर। मंदिर के परिसर में एक कुआँ है।

भगवान भैरव के भक्तों के लिए यह अद्भुत स्थान है। यह मंदिर कितना पुराना है इसके बारे में सही जानकारी नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि प्राचीन काल में देवताओं ने स्वयं भैरव पूजा की थी।

प्राचीन भैरव मंदिर में एक सुंदर शिव प्रतिमा है, जिसके छह मुख हैं। इस मंदिर के प्रमुख देवता भगवान भैरव है। मंदिर में पंच मुखी हनुमान, दुर्गा, महिषासुर मर्दिनी राधा कृष्ण, राम सीता लक्ष्मण और कुछ और देवता भी हैं। मंदिर बहुत बड़ा नहीं है। मंदिर का वातावरण बहुत सुन्दर है।
प्राचीन भैरव मंदिर में रविवार के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भैरव के दर्शन हेतु आते है। शनिवार के दिन श्री शनि महाराज और नवग्रह धाम में पूजा के लिए भी काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।




Bhairav Nath Festival(s)








2024 के आगामी त्यौहार और व्रत











दिव्य समाचार












ENहिं