मंगल महादेव बिड़ला कानन मंदिर

महत्वपूर्ण जानकारी

  • पता: 43, शिवाजी मार्ग, एवेन्यू बोगनविलिया, रंगपुरी, नई दिल्ली, दिल्ली 110038
  • मंदिर के खुलने और बंद होने का समय:  सुबह 06:00 बजे से रात 10:00 बजे तक।
  • विशेष दिनों में आने-जाने का समय बदला जा सकता है।
  • निकटतम मेट्रो रेलवे स्टेशन: मंगल महादेव बिड़ला कानन मंदिर से लगभग 0.7 किलोमीटर की दूरी पर दिल्ली एयरो सिटी मेट्रो स्टेशन।
  • निकटतम हवाई अड्डा: मंगल महादेव बिड़ला कानन मंदिर से लगभग 3.9 किलोमीटर की दूरी पर इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा।
  • महत्वपूर्ण त्योहार: शिव रात्रि।
  • प्राथमिक देवता: भगवान शिव।
  • क्या आप जानते हैं बिड़ला कानन मंदिर में भगवान शिव की एक विशाल मूर्ति, जो लगभग 100 फीट ऊंची है

मंगल महादेव बिड़ला कानन मंदिर एक हिन्दू मंदिर है। जो शिवाजी मार्ग, रंगापुरी, नई दिल्ली में स्थिति है। मंगल महादेव बिरला कानन मंदिर भगवान शिव और अन्य देवी देवताओं के विशालकाय मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है। ये लगभग 200 एकड़ जमीन में बना हुआ है, जहां असीम शांति की अनुभूति होती है। यह मंदिर जब दिल्ली से गुडगांव एनएच-8 से जाते है तो रास्ते में ही मंदिर को देखा जा सकता है तथा मंदिर में भगवान शिव की विशाल मूर्ति को राष्ट्रीय राज मार्ग एनएच-8 से देखा जा सकता है।

मंगल महादेव बिड़ला कानन मंदिर में भगवान शिव की विशाल मूर्ति है किसी उँचाई लगभग 100 फीट से ऊपर है। इस मंदिर भगवान शिव के अलावा माता पार्वती, कार्तिकेय, नंदी बैल, सीता राम, राधा कृष्ण और भगवान गणेश मूर्ति भी है। ये सभी मूर्तियां काफी विशाल और कांस्य की बनी हुई है। जिसके कारण मंदिर बहुत सुन्दर और अद्भूत लगता है। मंदिर परिसर में सफाई का काफी ध्यान रखा जाता है। मंदिर के दोनो तरफ बगीचे बने हुए है जिनके बीच में से मंदिर परिसर में जाने का रास्ता है। मंदिर में बगीचे बहुत सन्दुर बने हुए है। मंदिर के आध्यात्मिक वातावरण में भक्तों को मन और हृदय की शांति प्रदान की जाती है।




Shiv Festival(s)
















2024 के आगामी त्यौहार और व्रत











दिव्य समाचार











Humble request: Write your valuable suggestions in the comment box below to make the website better and share this informative treasure with your friends. If there is any error / correction, you can also contact me through e-mail by clicking here. Thank you.

EN हिं