साई इतना रहम कीजिये

साई इतना रहम कीजिये,
साई इतना रहम कीजिये,
लाज दुखियां की रख लीजिये।

साई इतना रहम कीजिये

तू है दयावान, साईं मेहरबान,
ऐ मेरे भगवान, दे जरा सा ध्यान॥

साई इतना रहम कीजिये,
लाज दुखियां की रख लीजिये।

मैं हूँ जग की सताई हुई,
तेरे चरणों में आई हुई।

जो भी चाहे हमे दिजिये,
लाज दुखियां की रख लीजिये॥

साई राम, साई राम, साई राम
जय जय साई राम

जिस पे साईं जी कृपा करे,
वो जमाने से फिर क्यों डरे।

हाथ में हाथ तो दीजिये,
लाज दुखियां की रख लीजिये॥

साई राम, साई राम, साई राम
जय जय साई राम

सब तुम्हारे हवाले किया,
साईं बाबा ओ मेरे पिया।

अपना दीदार तो दीजिये,
लाज दुखियां की रख लीजिये॥

साई राम, साई राम, साई राम
जय जय साई राम

साई इतना रहम कीजिये,
लाज दुखियां की रख लीजिये।

साई इतना रहम कीजिये,




Upcoming Festivals & Vrat 2024











The Divine News