आशापुरी महादेव मंदिर भक्तपुर, नेपाल

महत्वपूर्ण जानकारी

  • पता: सूर्यबिनायक नगर पालिका 8, भक्तपुर, नेपाल
  • खुलने और बंद होने का समय: सुबह 05:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक
  • क्या आप जानते हैं: यह मंदिर महाभारत काल से संबंधित है।

आशापूरी महादेव मंदिर हिन्दू मंदिर है जो कि नेपाल के राज्य भक्तपुरी में स्थित है। जैसे मंदिर के नाम से ही जाना जा सकता है कि यह मंदिर पूर्णतयः भगवान शिव को समर्पित है। आशापूरी महादेव मंदिर को आशापुरेश्वर महादेव के नाम से भी जाना जाता हैं। देवों के देव महादेव का यह मंदिर पहाडि़यों के बीच स्थित है। मंदिर के चारों प्राकृतिक दृश्य बहुत ही सुन्दर है। मंदिर के पास प्राकृतिक दो छोटे झरने है, पानी की आवाज मंदिर के सुनाई देती रहती हैं। आशापूरी महादेव मंदिर, डोलेश्वर महादेव मंदिर से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। महादेव का यह मंदिर छोटा है परन्तु महादेव के दर्शन हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

आशापुर महादेव मंदिर के पास भगवान शिव के बहुत सारे लाईन से शिव लिंग स्थिपति है। मंदिर में प्रवेश से पूर्व जल धारा के स्त्रोत है जिनमें से लगतार पानी बहता रहता हैं। भक्त भगवान शिव के दर्शन करने से पूर्व अपने को जल से शुद्ध करते है।

आशापुरी महादेव मंदिर की कहानी

आशापुरी महोदव मंदिर की निर्माण से संबंधित एक कहानी प्रचलित है। ऐसा माना जाता है कि महाभारत काल में जब पांडव वनवास काट रहें थे। तब महादेव ने पांडवों को स्थान पर रहने की आज्ञा दी थी और यह आर्शीवाद दिया कि महादेव सभी कि आंतरिक इच्छाओं और आशाओं को पूरा करेंगे, यह अभी भी माना जाता है कि जब कोई इस मंदिर में आशा व आंतरिक इच्छा की पूर्ति के लिए आता है तो उनकी इच्छाओं को आवश्य पूरा करते हैं। भगवान शिव सब कुछ संभव कर देते हैं। मंदिर के पास एक छोटी सी धारा भी है जहाँ लोग दीप जलाते हैं और इच्छा के साथ वहाँ बहने देते हैं।







2024 के आगामी त्यौहार और व्रत











दिव्य समाचार












ENहिं