गोलू देवता चितई मंदिर

महत्वपूर्ण जानकारी

  • Location: Chitai, SH 37, Almora, Uttarakhand 263601
  • Best to Visit: March to October.
  • Timings Open and Close: 06:00 am to 08:00 pm
  • Nearest Railway Station: Kathgodam Railway Station at a distance of nearly 89.4 kilometer from Golu Devta Chittai Temple..
  • Nearest Airport: Pantnagar Airport at a distance of nearly 128 kilometer from Golu Devta Chittai Temple..

गोलू देवता चितई मंदिर एक हिन्दू देवता का मंदिर है जो कि भारत के राज्य उत्तराखंड, अल्मोड़ा जिला में स्थित है। उत्तराखंड को देवा भूमि भी कहा जाता है, इसलिए इस राज्य को मंदिरों का राज्य भी कहा जा सकता है। वैसे तो उत्तराखंड के जिले अल्मोड़ा में गोलू देवता के कई मंदिर है। परन्तु चितई गोलू देवता का यह मंदिर सबसे पवित्र माना जाता है।

गोलू देवता को भगवान शिव के भैरव के रूप या गोलज्यू देवता अवतार को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि जब किसी व्यक्ति को कई भी न्याय नहीं मिलता तो यह इस मंदिर आकर न्याय पाता है, क्योंकि गोलू दवेता का न्याय का देवता कहा जाता है। इसलिए ज्यादातर भक्त इस मंदिर में आकर गोलू देवता से अपने और अपने परिवार के साथ हुए अन्याय लिये न्याय मांगते है। भक्त सफेद कपड़े, पगड़ी और सफेद शॉल के साथ गोलू देवता की पूजा करते हैं।

यह एक ऐसा मंदिर है जहां भक्त अपनी समस्या को लिखकर गोलू देवता के मंदिर में देते है। जब भक्त कि इच्छा की पूर्ति हो जाती है, तब भक्त इस मंदिर में आकर एक घंटी की भेट देता है। इसलिए मंदिर परिसर में हजारों घंटियों को देखा जा सकता है।

मंदिर के आस पास का वातावरण बहुत सुन्दर है। यह मंदिर एक पहाड़ी स्थित है। मंदिर के चारों तरफ चीड़ और मिमोंसा के पेड़ है। मंदिर के निर्माण के बारे सही जानकारी नहीं है। ऐसा माना जाता है कि मंदिर का निर्माण 19वीं शताब्दी के पहले दशक में हुआ था।







2024 के आगामी त्यौहार और व्रत











दिव्य समाचार












ENहिं