तेरा राम जी करेंगे बेडा पार

राम नाम सोही जानिए,
जो रमता सकल जहा।
घट घट में जो रम रहा,
उसको राम पहचान॥

तेरा राम जी करेंगे बेडा पार,
उदासी मन काहे को करे
तेरा राम जी करेंगे बेडा पार,
उदासी मन काहे को करे रे

काहे को डरे रे, काहे को डरे
काहे को डरे रे, काहे को डरे
तेरा राम जी करेंगे बेडा पार,
उदासी मन काहे को करे

नैय्या तेरी राम हवाले,
लहर लहर हरी आप संभाले।
हरी आप ही उठावे तेरा भार
उदासी मन काहे को करे॥

तेरा राम जी करेंगे बेडा पार
उदासी मन काहे को करे रे
काहे को डरे रे, काहे को डरे

तेरा राम जी करेंगे बेडा पार
उदासी मन काहे को करे

काबू में मझधार उसीके
हाथो में पतवार उसीके।
तेरी हार भी नहीं है तेरी हार
उदासी मन काहे को करे॥

तेरा राम जी करेंगे बेडा पार
उदासी मन काहे को करे रे
काहे को डरे रे, काहे को डरे

तेरा राम जी करेंगे बेडा पार
उदासी मन काहे को करे

सहज किनारा मिल जायेगा,
परम सहारा मिल जाएगा।
डोरी सौंप के तू देख एक बार
उदासी मन काहे को करे॥

तेरा राम जी करेंगे बेडा पार
उदासी मन काहे को करे रे
काहे को डरे रे, काहे को डरे

तेरा राम जी करेंगे बेडा पार
उदासी मन काहे को करे

तू निर्दोष, तुझे क्या डर है
पग पग पर साथी ईश्वर है।
जरा भावना से कर ले पुकार
उदासी मन काहे को करे॥

तेरा राम जी करेंगे बेडा पार
उदासी मन काहे को करे रे
काहे को डरे रे, काहे को डरे

तेरा राम जी करेंगे बेडा पार
उदासी मन काहे को करे

तेरा राम जी करेंगे बेडा पार
उदासी मन काहे को करे




Upcoming Festivals & Vrat 2024











The Divine News