कामदा सप्तमी व्रत हिन्दू धर्म अपना एक अलग महत्व रखता है। ज्योतिष शास्त्र में कामदा सप्तमी व्रत का विशेष महत्व होता है। कामदा सप्तमी व्रत पूर्णतयः भगवान सूर्य को समर्पित होता है। शास्त्रों में इस व्रत को कामना पूर्ति के लिए खास माना गया है। कामनाओं को पूरा करने वाला यह व्रत पूरे वर्ष भर चलने वाला व्रत होता है। यह व्रत प्रत्येक शुक्ल सप्तमी को किया जाता है और हर चौमासे अर्थात् हर चार माह में इस व्रत का पारण करना चाहिए।
ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से स्वास्थ्य, धन, संतान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। ब्रह्मा जी ने कामदा व्रत की महिमा और महत्व भगवान विष्णु जी बतायी थी।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति का जीवन उसके जन्म कुण्डली पर निर्भर करता है। जिन व्यक्ति की कुण्डली में सूर्य नीच स्थान पर होता है उनके जीवन में काफी परेशानियां और धन आदि की हानि होती है। कामदा सप्तमी व्रत करने से इन सभी परेशानियों से निजात मिलता है। कामदा सप्तमी व्रत करने से व्यक्ति की कुण्डली में सूर्य बलवान होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
षष्ठी को एक समय भोजन करके सप्तमी को निराहार रहकर, “खखोल्काय नमः” मन्त्र से सूर्य भगवान की पूजा की जाती है और अष्टमी को तुलसी दल के समान अर्क के पत्तो का सेवन किया जाता है। प्रातः स्नानादि के बाद सूर्य भगवान की पूजा की जाती है सारा दिन “सूर्याय नमः” मन्त्र से भगवान का स्मरण किया जाता है। अष्टमी को स्नान करके सूर्य देव का हवन पूजन किया जाता है। सूर्य भगवान् का पूजन करके आज घी, गुड़ इत्यादि का दान किया जाता है और दूसरे दिन ब्राह्मणों का पूजन करके खीर खिलाने का विधान है।
शुक्ल पक्ष सप्तमी (रथ सप्तमी)
रविवार, 25 जनवरी 2026
तिथि समय: 25 जनवरी 2026 को 12:40 प्रातः – 25 जनवरी 2026 को 11:10 रात्रि
शुक्ल पक्ष सप्तमी
मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026
तिथि समय: 23 फ़रवरी 2026 को 09:09 प्रातः – 24 फ़रवरी 2026 को 07:02 प्रातः
शुक्ल पक्ष सप्तमी
बुधवार, 25 मार्च 2026
तिथि समय: 24 मार्च 2026 को 04:08 शाम – 25 मार्च 2026 को 01:50 अपराह्न
शुक्ल पक्ष सप्तमी (गंगा सप्तमी)
गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
तिथि समय: 22 अप्रैल 2026 को 10:50 रात्रि – 23 अप्रैल 2026 को 08:49 शाम
शुक्ल पक्ष सप्तमी
शनिवार, 23 मई 2026
तिथि समय: 22 मई 2026 को 06:25 प्रातः – 23 मई 2026 को 05:04 प्रातः
शुक्ल पक्ष सप्तमी
रविवार, 21 जून 2026
तिथि समय: 20 जून 2026 को 03:47 अपराह्न – 21 जून 2026 को 03:21 अपराह्न
शुक्ल पक्ष सप्तमी
मंगलवार, 21 जुलाई 2026
तिथि समय: 20 जुलाई 2026 को 03:30 प्रातः – 21 जुलाई 2026 को 04:03 प्रातः
शुक्ल पक्ष सप्तमी
बुधवार, 19 अगस्त 2026
तिथि समय: 18 अगस्त 2026 को 05:51 शाम – 19 अगस्त 2026 को 07:20 शाम
शुक्ल पक्ष सप्तमी
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026
तिथि समय: 17 सितंबर 2026 को 10:48 प्रातः – 18 सितंबर 2026 को 01:01 अपराह्न
शुक्ल पक्ष सप्तमी
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
तिथि समय: 17 अक्टूबर 2026 को 05:54 प्रातः – 18 अक्टूबर 2026 को 08:28 प्रातः
शुक्ल पक्ष सप्तमी
मंगलवार, 17 नवंबर 2026
तिथि समय: 16 नवंबर 2026 को 02:01 प्रातः – 17 नवंबर 2026 को 04:20 प्रातः
शुक्ल पक्ष सप्तमी
बुधवार, 16 दिसंबर 2026
तिथि समय: 15 दिसंबर 2026 को 09:19 रात्रि – 16 दिसंबर 2026 को 10:46 रात्रि