2023 में सूर्य और चंद्र ग्रहण

महत्वपूर्ण जानकारी

  • भारत में चंद्र ग्रहण की तारीख और समय
  • शनिवार, 28 अक्टूबर 2023
  • चंद्र ग्रहण प्रारंभ : 01:05 AM
  • चंद्र ग्रहण समाप्ति : 02:34 AM
  • पूर्ण ग्रहण की अवधि 1 घंटा 19 मिनट रहेगी।

सूर्यग्रहण

दिनांक 20 अप्रैल दिन गुरुवार को लगने वाल सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा इसलिए भारत में इसकी कोई मान्यता नहीं है। विदेश में यह भारतीय समयानुसार 7 बजकर 5 मिनिट प्रातः से प्रारम्भ होकर 12 बजकर 29 मिनिट दोपहर को समाप्त होगा। यह आस्ट्रेलिया, इण्डोनेशिया आदि जगह दिखेगा।

उपछाया चन्द्रग्रहण

दिनांक 5 मई दिन शुक्रवार उपछाया चन्द्रग्रहण की कोई मान्यता नहीं है।

सूर्यग्रहण

दिनांक 14 अक्टूबर दिन शनिवार को लगने वाला सूर्यग्रहण भी भारत में नहीं दिखेगा इसलिए इसकी कोई धार्मिक मान्यता भारत में नहीं है। विदेश में भारतीय मानक समयानुसार ग्रहण का प्रारम्भ 8:34 रात को एवं मोक्ष 2:25 रात को होगा। यह अमेरिका, अफ्रिका आदि के कुछ क्षेत्रों में दिखेगा।

खण्डग्रास चन्द्रग्रहण

दिनांक 28 अक्टूबर 2023 आश्विन शुक्ल पूर्णिमा, दिन शनिवार अश्विनी नक्षत्र में लगने वाला यह ग्रहण भारत में दिखेगा। यह भारतीय समयानुसार 1 बजकर 5 मिनिट रात में लगेगा जिसका मध्य 1 बजकर 44 मिनिट रात और मोक्ष 2 बजकर 24 मिनिट रात में होगा। कुल ग्रहण की अवधि 1 घण्टा 19 मिनिट रहेगी। इसका सूतक ग्रहण लगने से 9 घंटे पूर्व दिनांक 28 को ही 4 बजकर 4 मिनिट शाम से लगेगा। भारत के अतिरिक्त यह आस्ट्रलिया, यूरोप, अफ्रिका, उत्तर-दक्षिण अमेरिका आदि में भी दृश्य होगा।




अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


2023 में भारत में सूर्य ग्रहण कब है ?

वर्ष 2023 में भारत में कोई सूर्य ग्रहण नहीं है।


2023 में भारत में चंद्र ग्रहण कब है?

भारत में सूर्य ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को है। सूर्य ग्रहण का प्रारंभ समय रात्रि में 01:05 बजे होगा और रात्रि 02:34 पर समाप्त होगा।





2024 के आगामी त्यौहार और व्रत











दिव्य समाचार












ENहिं