
2022 में विश्व में कुल 4 ग्रहण लगेगें जिसमें 2 सूर्यग्रहण और 2 चन्द्रग्रहण है। जिसमें से भारत सिर्फ 1 सूर्यग्रहण दृश्य होगा और 1 चन्द्रग्रहण दृश्य होगा।
खण्ड सूर्यग्रहण - दिनांक 30 अप्रैल 2022 में शनिवार को खण्ड सूर्यग्रहण लगेगा जो भारत में दृश्य नहीं है। यह सूर्यास्त पूर्व दक्षिण पैसफिक से सूदूर पश्चिम दक्षिण अमेरिका में तथा सूदूर दक्षिण अमेरिका, अन्टार्कटिका के कुछ क्षेत्रों में तथा पैसफिक क्षेत्र तथा अटलांटिक समुद्री क्षेत्र में दिखाई देगा। इस ग्रहण की कुल समयावधि 3 घण्डे 53 मिनट है। यूरिर्वसल समय अनुसार खण्डसूर्यग्रहण का प्रांरभ समय 18:45 पर होगा तथा इसका मोक्ष समय 22:38 पर तथा मध्य समय 20:45 पर होगा। इसका ग्रासमान 0.640 होगा।
खण्डसूर्यग्रहण - कार्तिक कृष्ण पक्ष 25 अक्टूबर 2022 को सूर्यग्रहण होगा। यह सूर्यग्रहण भारत में दृश्य होगा। खण्डसूर्यग्रहण भारत में ग्रस्तास्त खण्डसूर्यग्रहण के रूप में दिखेगा। भारत के अलावा यह यूरोप, उत्तरी अफ्रीका, मध्यपूर्व और पश्चिम एशिया के क्षेत्रों में दिखेगा। इस खण्डसूर्यग्रहण की कुल समयावधि 7 घण्टे 5 मिनट होगी। भारतीय संवत् 2079 शाके 1944 कार्तिक कृष्ण 30 मगंलवार (25 अक्टूबर 2022) काशी ग्रस्तास्त खण्डसूर्यग्रहण समय अनुसार इस ग्रहण का प्रारंभ सुबह 11:28 होगा और मोक्ष सांय 06:33 पर होगा तथा मध्य समय दोपहर 04:30 एवं इसका ग्रासमान 0.8611 होगा।
भारत के सूदूर पूर्वोत्तर क्षेत्र को छोड़कर अन्य स्थानों पर यह ग्रस्तास्त खण्डसूर्यग्रहण के रूप में दृश्य होगा। इस ग्रहण का मध्य उत्तरी क्षेत्र में अल्पसमय हेतु दृश्य होगा।
खग्रासचन्द्रग्रहण - दिनांक 16 मई 2022 सोमवार को चन्द्रग्रहण लगेगा जो भार में दृश्य नहीं है। यह खग्रासचन्द्रग्रहण यूरोप दक्षिण पश्चिम एशिया, अफ्रीका, अधिकांश उत्तर अमेरिका, पैसफिक, अटलांटिक समुद्री क्षेत्र तथा अन्टार्कटिका में दृश्य होगा। यूनिवर्सल समय अनुसार खग्रासचन्द्रग्रहण का प्रारंभ 03:29 पर तथा मोक्ष 04:54 पर होगा। इसकी कुल समयावधि 1 घण्टा 25 मिनट होगी। यह खग्रासचन्द्रग्रहण रोम, ब्रुसेल्स, लंदन, पेरिस, चिलि, ब्राजिल, पुर्तगाल आदि क्षेत्रों में दृश्य होगा। खण्डचन्द्रग्रहण का प्रारंभ समय 02:24 पर होगा तथा इसका मोक्ष समय 05:55 पर होगा। इसकी कुल समयावधि 3 घण्टे 31 होगी। यह ग्रहण टर्की, मिस्त्र, हंगरी, ग्रीस, अमेरिका आदि देशों में दृश्य होगा। ग्रहण का मध्य समय 04:11 पर होगा। इस ग्रासमान 1.414 होगा।
खग्रासचन्द्रग्रहण - कार्तिक शुक्ल पक्ष, मंगलवार, 08 नवम्बर 2022 को चन्द्रग्रहण होगा। खग्रासचन्द्रग्रहण भारत में दृश्य होगा। भारत के अलावा यह ग्रहण एशिया, आस्ट्रेलिया, पैसफिक क्षेत्र, उत्तरी और मध्य अमेरिका में दृश्य होगा। भारतीय समय अनुसार खग्रासचन्द्रग्रहण का प्रारंभ समय दोपहर 03:46 पर होगा। इसका मोक्ष समय सांय 05:12 पर होगा। यह ग्रहण मध्य तथा दक्षिण अमेरिका में चन्द्रास्त के समय तथा चन्द्रोदय के समय मध्य आस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया, सुमात्रा, मध्य चीन, मंगोलिया, मध्य रूस में दृश्य होगा। ग्रहण की कुल समयावधि 1 घण्टा 26 मिनट होगी। यूरिर्वसल समय अनुसार खण्डचन्द्रग्रहण का प्रारंभ समय 13:38 से होगा और मोक्ष समय 18:19 पर होगा तथा मध्य समय 16:29 पर होगा। इसका ग्रासमान 1.364 होगा।
भारत में यह ग्रस्तोदित खग्रासचन्द्रग्रहण होगा चन्द्रोदय के समय ग्रहण लगा रहेगा। सूदूर पूर्वोत्तर भारत में खग्रासचन्द्रग्रहण का मध्य दोपहर 04:29 से अल्पदृश्यता वाला होगा। इसका मोक्ष समय सांय 05:12 पूर्वीभाग में दृश्य होगा।
सूतक विचार - धर्मशास्त्र के अनुसार चन्द्रग्रहण से 9 घण्टे पूर्व तथा सूर्यग्रहण में 12 घण्टे पूर्व ग्रहण का सूतक होता है। इसमें बालक, वृद्ध और रोगी का छोड़कर अन्य लोगों को भोजन आदि नहीं करना चाहिए।
विशेष - सूर्यास्त पश्चात् इस सूर्य ग्रहण को मोक्षकाल माना जायेगा।
*ग्रहण की समयावधि भिन्न हो सकती है।
भारत में सूर्यग्रहण मंगलवार, 25 अक्टूबर 2022 को है। सूर्यग्रहण का प्रारंभ समय सुबह 11:28 होगा और अंत सांय 06:33 पर होगा।
भारत में चन्द्रग्रहण मंगलवार, 08 नवंबर 2022 को है। चन्द्रग्रहण का प्रारंभ समय दोपहर 03:46 होगा और अंत सांय 05:12 पर होगा।