नवरात्रि का तीसरा दिन - चंद्रघंटा देवी

महत्वपूर्ण जानकारी

माता चंद्रघंटा, दुर्गा के नौ रूपों में से तीसरा स्वरूप है। नवरात्रि के त्योहार के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा देवी की पूजा व आर्चना की जाती है। सभी भक्त इस दिन चंद्रघंटा की पूजा और आराधना करते है। इस दिन साधक का मन ’मणिपूर’ चक्र में प्रविष्ट होता है।

इस देवी की कृपा से साधक को अलौकिक वस्तुओं के दर्शन होते हैं। दिव्य सुगंधियों का अनुभव होता है और कई तरह की ध्वनियां सुनाई देने लगती हैं।
देवी का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी माना गया है। माता के मस्तक में घंटे के आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण से इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है। इनके शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला है और दस हाथ हैं। इनके दसों हाथों में खड्ग आदि शस्त्र तथा बाण आदि अस्त्र विभूषित हैं। इनका वाहन सिंह है। इनकी मुद्रा युद्ध के लिए उद्यत रहने की होती है। चंद्रघंटा माता के ध्वानि मात्र से अत्याचारी दानव-दैत्य और राक्षस काँपते रहते हैं।

इस देवी की आराधना से साधक में वीरता और निर्भयता के साथ ही सौम्यता और विनम्रता का विकास होता है। इसलिए हमें चाहिए कि मन, वचन और कर्म के साथ ही कार्यो को विहित विधि-विधान के अनुसार परिशुद्ध-पवित्र करके चन्द्रघण्टा के शरणागत होकर उनकी उपासना-आराधना करना चाहिए। इससे सारे कष्टों से मुक्त होकर सहज ही परम पद के अधिकारी बन सकते हैं। चंद्रघंटा देवी कल्याणकारी है।

माँ चंद्रघंटा मंत्र

ॐ देवी चंद्रघण्टायै नम:

माँ चंद्रघंटा ध्यान मंत्र

पिण्डज प्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकैर्युता। प्रसीदम तनुते महयं चन्द्रघण्टेति विश्रुता।।

माँ चंद्रघंटा की प्रार्थना प्रार्थना

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

अर्थ : हे माँ! सर्वत्र विराजमान और चंद्रघंटा के रूप में प्रसिद्ध अम्बे, आपको मेरा बार-बार प्रणाम है। या मैं आपको बारंबार प्रणाम करता हूँ। हे माँ, मुझे सब पापों से मुक्ति प्रदान करें।







2024 के आगामी त्यौहार और व्रत











दिव्य समाचार












ENहिं