श्री जीण भवानी आरती | श्री जीण माता जी की आरती (सीकर, राजस्थान)

महत्वपूर्ण जानकारी

  • श्री जीण माता आरती (Shri Jeen Mata Aarti): राजस्थान के सीकर जिले में अरावली पर्वतमाला के बीच काजल शिखर पर विराजमान श्री जीण भवानी (दुर्गा अवतार) का धाम लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से हर रोज माता जीण और हर्ष भैरव का स्मरण कर इस पावन आरती का गान करता है, माता उसके सभी संकटों को दूर कर सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं। आइए, पूर्ण श्रद्धा के साथ जीण माता की आरती पढ़ते हैं।

  • जीण माता मंदिर के बारे में

ओम जय श्री जीण मइया , बोलो जय श्री जीण मइया
सच्चे मन से सुमिरे, सब दुःख दूर भया
ओम जय श्री जीण मइया

ऊंचे पर्वत मंदिर , शोभा अति भारी
देखत रूप मनोहर, असुरन भयकारी
ओम जय श्री जीण मइया


महासिंगार सुहावन, ऊपर छत्र फिरे
सिंह की सवारी सोहे, कर में खड़ग धरे
ओम जय श्री जीण मइया

बाजत नौबत द्वारे, अरु मृदंग डैरु
चौसठ जोगन नाचत , नृत्य करे भैरू
ओम जय श्री जीण मइया


बड़े बड़े बलशाली, तेरा ध्यान धरे
ऋषि मुनि नर देवा, चरणो आन पड़े
ओम जय श्री जीण मइया

जीण माता की आरती, जो कोई जन गावे
कहत रूड़मल सेवक, सुख सम्पति पावे
ओम जय श्री जीण मइया


ओम जय श्री जीण मइया, बोलो जय श्री जीण मइया
सच्चे मन से सुमिरे, सब दुःख दूर भया
ओम जय श्री जीण मइया ||




प्रश्न और उत्तर





2026 के आगामी त्यौहार और व्रत











दिव्य समाचार












ENहिं