देवसर धाम - भिवानी, हरियाणा

महत्वपूर्ण जानकारी

  • पता: मेन नियर घंटा घर चौक, एसएच 17, कृष्णा कॉलोनी, देवसर, हरियाणा 127021
  • खुलने और बंद होने का समय: सुबह 05:00 बजे से रात 10:00 बजे तक
  • निकटतम रेलवे स्टेशन: देवसर धाम से लगभग 8.2 किलोमीटर की दूरी पर भिवानी जंक्शन रेलवे स्टेशन।
  • निकटतम हवाई अड्डा: देवसर धाम से लगभग 14.8 किलोमीटर की दूरी पर भिवानी हवाई अड्डा।

देवसर धाम एक हिन्दू धर्म के समुदाय के लिए पवित्र मंदिरों में से एक है। देवसर धाम पूर्णतयः दुर्गा माता को समर्पित धाम है। देवसर धाम, आस-पास स्थानों में छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध है। देवसर धाम भारत के राज्य हरियाणा के जिला भिवानी में स्थित है। यह मंदिर भिवानी लुहारू रोड पर एक पहाड़ी पर स्थित है। देवसर धाम में मुख्य देवी को ‘रानी सती दादी’ के रूप में पूजा जाता है। रानी सती दादी को मुख्य रूप से राजस्थान और हरियाणा में पूजा जाता है।

देवसर धाम में माता के दर्शन हेतु उत्तर भारत से बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री आते है। देवसर धाम में नवरात्रि के त्योहार के दौरान लाखों माता के दर्शन व आशीर्वाद के लिए आते हैं। इस अवधि के दौरान बड़ी संख्या में भक्त इस मंदिर में आते हैं। खासकर नवविवाहित जोड़े और नवजात शिशु देवसर धाम में मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने आते हैं। साल में दो बार अश्विन व चैन नवरात्रि के दौरान मेले का आयोजन किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि  जो लोग इस मंदिर में आशीर्वाद लेने आते है, उनके सभी कार्य पूर्ण होते है।

आपका आशीर्वाद माता हमें दिन रात मिलता रहे
कुटुम सहित सभी भक्तजन शीश नवाये, सिर पर रखियो हाथ।।
देवसर मां ह्दय बसो, नैनन में करो वास,
सबकी मनोकामनाएं पूर्ण हो, मन में हो पूर्ण विश्वास।।

देवसर धाम का इतिहास

करीब आठ सौ साल पहले पहाड़ी के पास से एक बंजारा भोम सिंह अपनी गायें लेकर जा रहा था, बंजारा रात्रि विश्राम के लिए तालाब किनारे रूक गया। रात को सपने में उसे देवी मां ने दर्शन दिए और कहा कि पहाड़ी पर एक प्रतिमा है, जिसे इसी पहाड़ी पर स्थापित करवाया जाए। बंजारे ने मां की बात को मानते हुए यहां पर दुर्गा मंदिर की नींव रखी।




Durga Mata Festival(s)














2024 के आगामी त्यौहार और व्रत











दिव्य समाचार












ENहिं