श्री पशुपतिनाथ मंदिर पिहोवा

महत्वपूर्ण जानकारी

  • पता: हरियाणा, शिवा मार्केट, नंद कॉलोनी, पिहोवा, हरियाणा 136128
  • खुलने और बंद होने का समय: 06:00 पूर्वाह्न से 09:00 अपराह्न
  • क्या आप जानते हैं : मंदिर में स्थापित शिवलिंग कसोटी पत्थर की एक ही चट्टान से बना है। यह एक बहुत ही कीमती पत्थर है। इस पत्थर का उपयोग शुद्ध सोने की पहचान के लिए किया जाता है।

श्री पशुपतिनाथ मंदिर एक हिन्दू मंदिर है जो कि भगवान शिव का समर्पित है। यह मंदिर भारत के राज्य हरियाण के पिहोवा में स्थित है। श्री पशुपतिनाथ मंदिर जो कि नेपाल में स्थित है इसके बाद भारत में केवल यहीं एक मात्र श्री पशुपतिनाथ मंदिर है। ऐसा माना जाता है कि यह मंदिर लगभग 350 वर्ष पुराना है। भगवान शिव के 108 नामों में से एक नाम पशुपतिनाथ भी है।
मंदिर में स्थापित शिवलिंग कसोटी पत्थ की एक शिला से निर्मित है। यह बेहद कीमती पत्थर होता है। इस पत्थर का इस्तेमाल शुद्ध सोने की पहचान करने में किया जाता है।

मंदिर का इतिहास

श्री पशुपतिनाथ मंदिर का विवरण पुरणों में भी मिलता है। पिहोवा प्राचीन तीर्थों में से पवित्र तीर्थ है। यहां पर पिंडदान का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि बाबा श्रवण नाथ ने इस स्थान पर तप करके सिद्धि प्राप्त की थी और बाबा श्रवण नाथ ने ही श्री पशुपति नाथ महादेव मंदिर का निर्माण करवाया था। 1763 ई. में तत्कालीन महाराजा रणजीत सिंह द्वारा इस मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया। नेपाल के बाद भारत में केवल एक मात्र श्री पशुपति नाथ महादेव जी का मंदिर है। इसका शिवलिंग कसोटी पत्थर की एक शिला से ही निर्मित है। इसके चार मुख चारों दिशाओं में और एक मुख उद्धर्वगामी है।

मंदिर से संबंधित मान्यता

ऐसा कहा जाता है कि श्री पशुपतिनाथ मंदिर में स्थापित शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व है। देशभर में 12 ज्योर्तिलगों के दर्शन के बाद पशुपति नाथ महादेव के दर्शन करना अनिवार्य है। जो कि विश्व भर में दो ही जगह पर हैं। जिसमें एक नेपाल के काठमांडू और दूसरा भारत में कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा (पृथुदक) कस्बे में स्थापित हैं।




Shiv Festival(s)
















2024 के आगामी त्यौहार और व्रत











दिव्य समाचार











Humble request: Write your valuable suggestions in the comment box below to make the website better and share this informative treasure with your friends. If there is any error / correction, you can also contact me through e-mail by clicking here. Thank you.

EN हिं