शिव शक्ति मंदिर

महत्वपूर्ण जानकारी

  • पता: रिंग रोड, किलोकरी, फेज 1, सनलाइट कॉलोनी, नई दिल्ली, दिल्ली 110014।
  • समय: सर्दी - सुबह 06:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 03:00 से 09:00 बजे तक।
  • गर्मी - सर्दी - सुबह 06:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और शाम 04:00 बजे से रात 10:00 बजे तक।
  • निकटतम मेट्रो स्टेशन: श्री शिव शक्ति मंदिर से लगभग 7.7 किलोमीटर की दूरी पर इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन।
  • निकटतम रेलवे स्टेशन: हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन लगभग 4.6 किलोमीटर की दूरी पर और मथुरा रोड के माध्यम से श्री शिव शक्ति मंदिर से लगभग 3.4 किमी दूर है।
  • निकटतम हवाई अड्डा: इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा श्री शिव शक्ति मंदिर से लगभग 16.8 किलोमीटर की दूरी पर है।
  • महत्वपूर्ण त्योहार: शिवरात्रि और नवरात्रि।
  • प्राथमिक देवता: भगवान शिव और देवी कात्यानी माता।
  • द्वारा स्थापित: श्री दुर्गा चरणनारगी संत बाबा नागपाली
  • निर्मित: 1978

शिव शक्ति मंदिर एक हिन्दू मंदिर है जो कि भगवान शिव और देवी दुर्गा को समर्पित है। यह मंदिर किलोकरी रिंग रोड़ नई दिल्ली में स्थित है। श्री शिव शक्ति मंदिर के स्थापना श्री दुर्गाचरणानुरागी संत बाबा नागपाल जी द्वारा 1978 किया गया था। जिनकी मृत्यु 1998 में हो गई थी। इस मंदिर का संचालन का कार्य श्री आद्या कात्यायनि शक्ति पीठ मंदिर ट्रस्ट, छत्तरपुर, नई दिल्ली द्वारा किया जाता है।

यह मंदिर दक्षिण और उत्तर भारतीय मंदिर वास्तुकला की शैली में बनाया गया है। मंदिर पूरी तरह संगमरमर से बनाया गया है मंदिर परिसर लगभग 4 एकड़ में फैला हुआ है और कई छोटे और बड़े मंदिरों में विभाजित किया गया है। श्री राम दरबार, श्री गणेश जी और मां कात्यानी जी की मूर्ति स्थिपित है यह इस मंदिर का सबसे विशाल और भव्य स्थान जो कि मंदिर परिसर का स्वागत कक्ष कहा जाता है। स्वागत कक्ष के बायें तरफ भगवान हनुमान और भगवान भैरांे का मंदिर है। इसके पश्चात् श्री शिव दरबार मंदिर है। शिव के मंदिर के ऊपर भगवान शिव की पितल की बड़ी मूर्ति स्थिपित है जो कि इस मंदिर को विशेष बनाती है। इस मंदिर में मनोकामना वृक्ष है जहां पर भक्त अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए आते है। शिव शक्ति मंदिर परिसर में भगवान शनि देव का मंदिर भी है जहां पर प्रत्येक शनिवार का भक्त बड़ी संख्या में दर्शन हेतु आते है।

शिव शक्ति मंदिर में धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामाजिक अनुष्ठानों का आयोजन भी किया जाता है। शिव शक्ति मंदिर में सभी त्यौहार मनाये जाते है विशेष कर शिवरात्रि, दुर्गा पूजा व नवरात्र के त्यौहार पर विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। इस दिन मंदिर को फूलो व लाईट से सजाया जाता है। मंदिर का आध्यात्मिक वातावरण श्रद्धालुओं के दिल और दिमाग को शांति प्रदान करता है।




Shiv Festival(s)














2024 के आगामी त्यौहार और व्रत











दिव्य समाचार












ENहिं