कद्यावर्चा गणपति मंदिर माथेरान

महत्वपूर्ण जानकारी

  • स्थान: स्टेशन रोड, माथेरान, महाराष्ट्र 410221।
  • निकटतम रेलवे स्टेशन: नेरल जंक्शन, रत्नदीप कॉलोनी, नेरल, महाराष्ट्र 410101, जो कद्यावर्चा गणपति मंदिर से लगभग 6.4 किमी दूर है।
  • निकटतम हवाई अड्डा: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, जो कद्यावर्चा गणपति मंदिर से लगभग 88.2 किमी दूर है।
  • जाने का सबसे अच्छा समय: नवंबर से मार्च

कद्यावरचा गणपति मंदिर एक हिन्दूओं का प्रसिद्ध मंदिर है जो कि भारत के राज्य महाराष्ट्र, माथेरान में स्थित है। यह मंदिर पूर्णःतय भगवान गणेश को समर्पित है। इस मंदिर की विशेषता यह है कि इसमें बनी भगवान गणेश की मूर्ति एक ही शिलाखंड से उकेरी गई है। यह मंदिर माथेरान के हिल स्टेशन में एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल बना हुआ है। मराठी में ’कड़ा’ शब्द का अर्थ है किनारा और इसलिए, इस मूर्ति का नाम इसलिए पड़ा क्योंकि यह एक पहाड़ के किनारे पर स्थित है।

मंदिर के किनारे से मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्राकृतिक दृश्य का आनंद लिया जा सकता है। जीवंत रंगों से सुंदर रूप से चित्रित, यह मूर्ति अपने विशाल आकार से आगंतुकों को प्रभावित करती है। एक छोटा ट्रेक हाइकर्स को इस स्थान तक ले जाता है। मानसून के दौरान, इस स्थान के नज़ारे आगंतुकों को बेहद आकृष्ति करती है।

गणपति की मूर्ति, पार्किंग स्थल से लगभग 4 किमी दूर स्थित है। इसके बाद मंदिर तक पैदल द्वारा जाया जाता है।

कैसे पहुंचा जाये : नेरल स्टेशन बोर्ड शेयरिंग कैब से माथेरान तक। 136 पॉइंट (टॉय ट्रेन मार्किंग) पर उतरें। टॉय ट्रेन ट्रैक पर 158 पॉइंट तक चलना शुरू करें जो कि सिर्फ 2 किमी है।




Ganesh Festival(s)













2024 के आगामी त्यौहार और व्रत











दिव्य समाचार












ENहिं