2023 में पंचक तिथियों की सूची

महत्वपूर्ण जानकारी

  • दिसंबर पंचक तिथियाँ:
  • ​पंचक आरंभ: रविवार, 17 दिसंबर 2023 दोपहर 03:45 बजे
  • पंचक समाप्त: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 रात्रि 10:09 बजे

पंचक हिन्दू पंचाक में ऐसा नक्षत्र को कहा जाता है जिसमें शुभ कार्य नहीं करे जाते हैं। हिन्दू ज्योतिष के अनुसार पंचक को शुभ नक्षत्र नहीं माना जाता है तथा पंचक को हानिकार नक्षत्रों का योग माना जाता है। नक्षत्रों के मेल से बनने वाले विशेष योग को पंचक कहा जाता है। जब चन्द्रमा, कुंभ और मीन राशि पर रहता है, तब उस समय को पंचक कहते हैं।

पांच नक्षत्र घनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद एवं रेवती जब ये नक्षत्र पर चन्द्रमा गोचर करता है तो उस काल को पंचक कहा जाता है। प्राचीन ज्योतिष में आमतौर पर माना जाता है कि पंचक में कुछ कार्य विशेष नहीं किए जाते हैं।

पंचकों में वर्जित कार्य

पंचक में दक्षिण दिशा की यात्रा करना, प्रेतादि दाह संस्कार करना, लकड़ी, तिनके तोड़ना, स्तम्भारोण, तृण, पीतल, तांबा एवं लकड़ी का संचय करना, मकान की छत डालना, चारपाई, कुर्सी, चटाई आदि बुनना, गद्दियाँ बनाना वर्जित है। पंचकों में हानि-लाभ एवं व्याधि-मरण आदि पांच गुणा होने सम्भावना होती है।

ऐसा माना जाता है कि यदि किसी परिजन की मृत्यु पंचक में होती है तो अंति संस्कार के समय चन्दन की पाँच लकड़ी को शव के साथ पूरे विधि विधान के साथ करने से, पंचक दोष समाप्त हो जाता है।

2023 में पंचक तिथियाँ

जनवरी पंचक तिथि:

पंचक शुरू: सोमवार, 23 जनवरी 2023 दोपहर 01:51 बजे
पंचक समाप्त: शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 को शाम 06:37 बजे

फरवरी पंचक तिथि:

पंचक प्रारंभ : सोमवार, 20 फरवरी 2023 पूर्वाह्न 01:14 बजे
पंचक समाप्त: शुक्रवार, 24 फरवरी 2023 पूर्वाह्न 03:44 बजे

मार्च पंचक तिथि:

पंचक प्रारंभ : रविवार, 19 मार्च 2023 पूर्वाह्न 11:17 बजे
पंचक समाप्त: गुरुवार 23 मार्च 2023 दोपहर 02:08 बजे

अप्रैल पंचक तिथि:

पंचक प्रारंभ : शनिवार, 15 अप्रैल 2023, शाम 06:44 बजे
पंचक समाप्त: बुधवार, 19 अप्रैल 2023 पूर्वाह्न 11:53 बजे

मई पंचक तिथि:

पंचक प्रारंभ: शनिवार, 13 मई 2023 पूर्वाह्न 00:18 बजे
पंचक समाप्त: बुधवार, 17 मई 2023 पूर्वाह्न 07:39 बजे

जून पंचक तिथि:

पंचक प्रारंभ : शुक्रवार, 09 जून 2023 पूर्वाह्न 06:02 बजे
पंचक समाप्त: मंगलवार, 13 जून 2023 दोपहर 01:32 बजे

जुलाई पंचक तिथि:

पंचक प्रारंभ : गुरुवार, 06 जुलाई 2023 दोपहर 01:38 बजे
पंचक समाप्त: सोमवार, 10 जुलाई 2023, शाम 06:59 बजे

अगस्त पंचक तिथि:

पंचक प्रारंभ : बुधवार, 02 अगस्त 2023 पूर्वाह्न 11:26 बजे
पंचक समाप्त: सोमवार, 07 अगस्त 2023 पूर्वाह्न 01:43 बजे

सितंबर पंचक तिथि:

पंचक प्रारंभ : बुधवार, 30 अगस्त 2023 पूर्वाह्न 10:19 बजे
पंचक समाप्त: रविवार, 03 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 10:38 बजे

पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 26 सितंबर 2023 अपराह्न 08:28 बजे
पंचक समाप्त : शनिवार, 30 सितंबर 2023 को रात 09:08 बजे

अक्टूबर पंचक तिथि:

पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 04:23 बजे
पंचक समाप्त: शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 07:31 बजे

नवंबर पंचक तिथि:

पंचक प्रारंभ : सोमवार, 20 नवंबर 2023 पूर्वाह्न 10:07 बजे
पंचक समाप्त: शुक्रवार, 24 नवंबर 2023 अपराह्न 04:01 बजे

दिसंबर पंचक तिथि:

पंचक प्रारंभ : रविवार, 17 दिसंबर 2023 अपराह्न 03:45 बजे
पंचक समाप्त: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 रात 10:09 बजे




अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


2023 के दिसंबर माह में पंचक कब है?

दिसंबर में पंचक प्रारंभ तिथि रविवार, 17 दिसंबर 2023 को दोपहर 03:45 बजे है और पंचक समाप्ति तिथि गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 को रात 10:09 बजे है।


क्या पंचक हिन्दू तिथि में शुभ कार्य किये जा सकते हैं ?

पंचक हिन्दू पंचाक में ऐसा नक्षत्र को कहा जाता है जिसमें शुभ कार्य नहीं करे जाते हैं।





2024 के आगामी त्यौहार और व्रत











दिव्य समाचार












ENहिं