शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें जिससे भगवान शिव होते है प्रसन्न और मिलता है ये लाभ...

भगवान शिव को प्रसन्न करना बहुत ही आसान होता है क्योंकि उनका एक नाम भोले भी है। पौराणिक कथाओं राक्षस व देवता शिव की आराधना करते और भगवान शिव से मन चाहा वरादान प्राप्त करते थे। भगवान शिव के लिए सभी प्राणी समान है। भगवान शिव कोई भेद नहीं करते चाहे वह देवता या राक्षस। कई चीजों से शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है जिनके अलग-अलग महत्व है। इनमें से कुछ चीजों को चढ़ाने से क्या लाभ मिलते यह इस प्रकार हैः-

  • कच्चे चावल - कच्चे चावल चढ़ाने धन लाभ मिलता है।
  • गन्ने का रस - गन्ने का रस चढ़ाने से होगी सभी सूखों की प्राप्ति होती है।
  • घी - शिवलिंग पर घी चढ़ाने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है व शक्ति बढ़ती है।
  • चंदन - चंदन चढ़ाने से व्यक्तित्व आकर्षक होता है और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।
  • गेहूँ - गेहूँ चढ़ाने से संतान सुख मिलता है।
  • दूध - चढ़ाने से शरीर को मिलेगी रोगों से मुक्ति, अच्छा रहेगा स्वास्थ्य।
  • भांग - शिवलिंग पर भांग चढ़ाने से हमारे विकार और बुराइयां दूर होती हैं।
  • दूर्वा घास - दूर्वा अर्पित करने से लंबी आयु का वरदान मिलता है।
  • इत्र - शिवजी पर इत्र चढ़ाने से मन में पवित्रता का वास होता है।
  • केसर - केसर अर्पित करने से दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है व मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।
  • जल - जल चढ़ाने से हमारा स्वभाव शांत और स्नेहमय होता है
  • शहद - शहद व शक्कर चढ़ाने से जीवन में सुख व समृद्धि बढ़ती है और दरिद्रता चली जाती है और वाणी में मिठास आती है।
  • दही - दही चढ़ाने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती है।






2024 के आगामी त्यौहार और व्रत











दिव्य समाचार












ENहिं