2022 में पंचक तिथियां

महत्वपूर्ण जानकारी

पंचक हिन्दू पंचाक में ऐसा नक्षत्र को कहा जाता है जिसमें शुभ कार्य नहीं करे जाते हैं। हिन्दू ज्योतिष के अनुसार पंचक को शुभ नक्षत्र नहीं माना जाता है तथा पंचक को हानिकार नक्षत्रों का योग माना जाता है। नक्षत्रों के मेल से बनने वाले विशेष योग को पंचक कहा जाता है। जब चन्द्रमा, कुंभ और मीन राशि पर रहता है, तब उस समय को पंचक कहते हैं।

पांच नक्षत्र घनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद एवं रेवती जब ये नक्षत्र पर चन्द्रमा गोचर करता है तो उस काल को पंचक कहा जाता है। प्राचीन ज्योतिष में आमतौर पर माना जाता है कि पंचक में कुछ कार्य विशेष नहीं किए जाते हैं।

पंचकों में वर्जित कार्य

पंचक में दक्षिण दिशा की यात्रा करना, प्रेतादि दाह संस्कार करना, लकड़ी, तिनके तोड़ना, स्तम्भारोण, तृण, पीतल, तांबा एवं लकड़ी का संचय करना, मकान की छत डालना, चारपाई, कुर्सी, चटाई आदि बुनना, गद्दियाँ बनाना वर्जित है। पंचकों में हानि-लाभ एवं व्याधि-मरण आदि पांच गुणा होने सम्भावना होती है।

ऐसा माना जाता है कि यदि किसी परिजन की मृत्यु पंचक में होती है तो अंति संस्कार के समय चन्दन की पाँच लकड़ी को शव के साथ पूरे विधि विधान के साथ करने से, पंचक दोष समाप्त हो जाता है।

2022 में पंचक तिथियाँ

जनवरी पंचक तिथियाँ:
पंचक प्रारंभ : बुधवार, 05 जनवरी 2022 शाम 07:54 बजे
पंचक समाप्त : सोमवार, 10 जनवरी 2022 सुबह 08:50 बजे

फरवरी पंचक तिथियाँ:
पंचक प्रारंभ : बुधवार, 02 फरवरी 2022 पूर्वाह्न 06:45 बजे
पंचक समाप्त : रविवार, 06 फरवरी 2022, शाम 05:10 बजे

मार्च पंचक तिथियाँ:
पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 01 मार्च 2022 शाम 04:32 बजे
पंचक समाप्त : रविवार, 06 मार्च 2022 पूर्वाह्न 02:29 बजे

मार्च और अप्रैल पंचक तिथियाँ:
पंचक शुरू : सोमवार, 28 मार्च 2022 रात 11:55 बजे
पंचक समाप्त: शनिवार, 02 अप्रैल 2022, पूर्वाह्न 11:21 बजे

अप्रैल पंचक तिथियाँ:
पंचक शुरू : सोमवार, 25 अप्रैल 2022 सुबह 05:30 बजे
पंचक समाप्त : शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 शाम 06:43 बजे

मई पंचक तिथियाँ:
पंचक प्रारंभ : रविवार, 22 मई 2022 पूर्वाह्न 11:12 बजे
पंचक समाप्त : शुक्रवार, 27 मई 2022 पूर्वाह्न 00:39 बजे

जून पंचक तिथियाँ:
पंचक प्रारंभ : शनिवार, 18 जून 2022 शाम 06:43 बजे
पंचक समाप्त : गुरुवार 23 जून 2022 सुबह 06:14 बजे

जुलाई पंचक तिथियाँ:
पंचक प्रारंभ : शनिवार, 16 जुलाई 2022 प्रातः 04:17 बजे
पंचक समाप्त : बुधवार, 20 जुलाई 2022 दोपहर 12:50 बजे

अगस्त पंचक तिथियाँ:
पंचक प्रारंभ : शुक्रवार, 12 अगस्त 2022, दोपहर 02:49 बजे
पंचक समाप्त: मंगलवार, 16 अगस्त 2022 रात 09:07 बजे

सितंबर पंचक तिथियाँ:
पंचक प्रारंभ : शुक्रवार, 09 सितंबर 2022 पूर्वाह्न 00:39 बजे
पंचक समाप्त : मंगलवार, 13 सितंबर 2022 पूर्वाह्न 06:36 बजे

अक्टूबर पंचक तिथियाँ:
पंचक प्रारंभ : गुरुवार, 06 अक्टूबर 2022 पूर्वाह्न 08:28 बजे
पंचक समाप्त: सोमवार, 10 अक्टूबर 2022, शाम 04:02 बजे

नवंबर पंचक तिथियाँ: भीष्म पंचक
पंचक प्रारंभ : बुधवार, 02 नवंबर2022 अपराह्न 02:16 बजे
पंचक समाप्त: सोमवार, 07 नवंबर 2022 पूर्वाह्न 00:04 बजे

नवंबर और दिसंबर पंचक तिथियाँ:
पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 29 नवंबर 2022 शाम 07:51 बजे
पंचक समाप्त : रविवार, 04 दिसंबर 2022 सुबह 06:16 बजे

दिसंबर पंचक तिथियाँ:
पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 27 दिसंबर 2022 पूर्वाह्न 03:31 बजे
पंचक समाप्त : शनिवार, 31 दिसंबर 2022 पूर्वाह्न 11:47 बजे







2024 के आगामी त्यौहार और व्रत











दिव्य समाचार












ENहिं