रवि प्रदोष व्रत 2024

महत्वपूर्ण जानकारी

  • शुक्ल पक्ष प्रदोष व्रत
  • रविवार, 18 अगस्त 2024
  • प्रदोष व्रत प्रारंभ: 17 अगस्त 2024 प्रातः 08:06 बजे
  • प्रदोष व्रत समाप्त: 18 अगस्त 2024 प्रातः 05:51 बजे

प्रदोष व्रत हिन्दुओं के लिए एक महत्वपूर्ण व्रत हैं। यह व्रत प्रत्येक मास दो बार पड़ता है। इस व्रत को करने से भगवान शिव को प्रसन्न किया जाता है। प्रदोष व्रत एक पवित्र उपवास का दिन माना जाता हैं। प्रदोष व्रत, हिंदू कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक चंद्र पखवाड़े में ‘त्रयोदशी’ को पड़ता है। यदि प्रदोष व्रत रविवार को पड़ता है तो इस व्रत को ‘रवि प्रदोष व्रत’ कहा जाता है। रवि प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव और भगवान सूर्य की कृपा बनी रहती हैं। रवि प्रदोष व्रत के दिन नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।

रवि प्रदोष व्रत क्या होता है

यदि प्रदोष व्रत रविवार के दिन पड़ता है तो उसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाता है।

रवि प्रदोष व्रत का महत्व

हिंदू धर्मग्रंथों में पुराणों में रवि प्रदोष व्रत का महत्व बताया गया है। सूर्य प्रदोष का व्रत करने से खोये हुए मान सम्मान की प्राप्ति होती है और भविष्य में उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद भी भगवान शिव और सूर्यनारायण देते हैं। इसमें कुछ विशेष मन्त्रों के जाप से हृदयरोग में भी आराम मिलता है।

पूजा का समय

रवि प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा शाम के समय सूर्यास्त से लगभग 45 मिनट पहले और सूर्यास्त के 45 मिनट बाद तक होती हैं।

रवि प्रदोष की कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, एक गांव में गरीब ब्राह्मण परिवार रहता था। उस ब्रह्मण की पत्नी प्रदोष व्रत विधिपूर्वक करती थी। एक दिन उस बेटा गांव से कहीं बाहर जा रहा था, तभी रास्ते में कुछ चोरों ने उसे घेर लिया। चोरों ने उसकी पोटली छीन ली और उससे अपने घर के गुप्त धन के बारे में बताने को कहा। बालक ने कहा कि पोटली में रोटी के अलावा कुछ नहीं है और उसका परिवार बहुत ही गरीब है, उसके घर में कोई गुप्त धन नहीं है।

चोरों ने उसे छोड़ दिया और आगे बढ़ गए। वह बालक नगर में एक बरगद के पेड़ के नीचे छाए में सो गया। तभी राजा के सिपाही चोरों को खोजते हुए वहां आए और उस बालक को ही चोर समझ कर ले जाकर जेल में बंद कर दिया।

सूर्यास्त के बाद भी जब बालक घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां परेशान हो गई। उस दिन वह प्रदोष व्रत का पालन कर रही थी। बालक की मां ने शिव पूजा के समय भोलेनाथ से प्रार्थना की कि उसका पुत्र कुशल हो, उसकी रक्षा करें। भगवान शिव ने उस मां की पुकार सुन ली। फिर शिव जी ने राजा को स्वप्न में बालक को जेल से मुक्त करने का आदेश दिया। साथ ही कहा कि वह बालक निर्दोष है, उसे बंदी बनाकर रखोगे, तो तुम्हारा सर्वनाश हो जाएगा।

अगले दिन सुबह राजा ने उस बालक को रिहा करने का आदेश दिया। बालक राजदरबार में आया और उसने पूरी घटना राजा को बताई। इस पर राजा ने उसे माता पिता को दरबार में बुलाया। ब्रह्माण परिवार दरबार में बुलाए जाने के आदेश डरा हुआ था। जैसे-तैसे वे राजा के दरबार में गए। राजा ने कहा कि आपका पुत्र निर्दोष है, उसे मुक्त कर दिया गया है। राजा ने ब्राह्मण परिवार की जीविका के लिए पांच गांव दान कर दिए।

भगवान शिव की कृपा से वह ब्राह्मण परिवार सुखीपूर्वक जीवन व्यतीत करने लगा। इस प्रकार से प्रदोष व्रत की महिमा का बखान किया गया है।

रवि प्रदोष व्रत दिनांक 2024 में निम्नलिखित हैं: -

रवि प्रदोष व्रत अप्रैल में

कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत
रविवार, 07 अप्रैल 2024
06 अप्रैल 2024 प्रातः 10:19 बजे - 07 अप्रैल 2024 प्रातः 06:54 बजे

शुक्ल पक्ष प्रदोष व्रत
रविवार, 21 अप्रैल 2024
20 अप्रैल 2024 रात्रि 10:42 बजे - 22 अप्रैल 2024 प्रातः 01:11 बजे

अगस्त में रवि प्रदोष व्रत

शुक्ल पक्ष प्रदोष व्रत
रविवार, 18 अगस्त 2024
17 अगस्त 2024 प्रातः 08:06 बजे - 18 अगस्त 2024 प्रातः 05:51 बजे

 







2024 के आगामी त्यौहार और व्रत











दिव्य समाचार












ENहिं