भगवान शिव का अभिषेक हमेशा करना चाहिए, लेकिन सावन महीना का कुछ खास होता है। सावन का महीना भगवान का विशेष रूप से प्रिय होता है। भगवान शिव का अभिषेक करने पर उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है और मनोकामना पूरी होती है। ऐसा कहा जाता है कि किसी खास फल की इच्छा हो तो भगवान के विशेष शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए। भगवान शिव की पूजा, शिवलिंग अभिषेक के बिना पूर्ण नहीं मानी जाती है। श्रावण मास में रोजाना या हर सोमवार या प्रदोष वाले दिन शिवलिंग का अभिषेक करना बहुत महत्वपूर्ण और लाभकारी होता है।