अर्जुनेश्वर मंदिर - पिथोरागढ़, उत्तराखंड

महत्वपूर्ण जानकारी

  • पता: अर्जुनेश्वर मंदिर, ताला, पिथोरागढ़, उत्तराखंड
  • खुलने और बंद होने का समय: सुबह 06:00 बजे से रात 09:00 बजे तक
  • घूमने का सबसे अच्छा समय: अप्रैल से जुलाई।
  • निकटतम रेलवे स्टेशन: टनकपुर रेलवे स्टेशन अर्जुनेश्वर मंदिर से लगभग 149 किलोमीटर की दूरी पर है।
  • निकटतम हवाई अड्डा: पंतनगर हवाई अड्डा अर्जुनेश्वर मंदिर से लगभग 245 किलोमीटर की दूरी पर है।
  • क्या आप जानते हैं: ऐसा माना जाता है कि अर्जुनेश्वर मंदिर का निर्माण पांडव भाइयों में से एक, महान धनुर्धर अर्जुन ने करवाया था।

अर्जुनेश्वर मंदिर हिन्दू धर्म में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह मंदिर भगवान पूर्णतय भगवान शिव को समर्पित है। अर्जुनेश्वर मंदिर भारत के राज्य उत्तराखंण्ड के पिथोरागढ़ में स्थित है। अर्जुनेश्वर मंदिर समुद्र तल से लगभग 6000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

अर्जुनेश्वर मंदिर का हिन्दू धर्म में विशेष स्थान इसलिए है क्योंकि इस मंदिर का सम्बन्ध महाभारत काल से है। महाभारत, काव्यग्रंथ हिन्दू धर्म में अनुपम धार्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक और दार्शनिक ग्रंथ हैं। विश्व का सबसे लंबा यह साहित्यिक ग्रंथ और महाकाव्य, हिन्दू धर्म के मुख्यतम ग्रंथों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण पांडवों भाइयों में से महान धनुर्धर अर्जुन ने करवाया था। अर्जुन, पांच पांडवों भाईयों में से तीसरे थे। कुरूक्षेत्र युद्ध में ये भी एक प्रमुख योद्धा थे। अर्जुन ने ही कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण से अनेकों प्रश्न किये जो गीता में वर्णित हैं।

अर्जुनेश्वर मंदिर पिथौरागढ़ के प्रमुख धार्मिक आकर्षण केंद्रों में से एक है। इस गंतव्य पर कई आकर्षण हैं जैसे शहर में लक्ष्मीनारायण मंदिर और शिवालय और शहर के चारों ओर शिव, हनुमान, चटकेश्वर, गुरना देवी और इग्यारा देवी।

कोई स्थानीय देवताओं को समर्पित मंदिरों का भी दौरा कर सकता है। उनमें से कुछ हैं गंगनाथ, भूमिया, ऐरी, चामू, बदन, हरू, बलचन, छुरमल, गबिला और छिपला मंदिर। इनमें से कुछ विशिष्ट परिवारों, जातियों और क्षेत्रों तक ही सीमित हैं।




Shiv Festival(s)
















2024 के आगामी त्यौहार और व्रत











दिव्य समाचार











Humble request: Write your valuable suggestions in the comment box below to make the website better and share this informative treasure with your friends. If there is any error / correction, you can also contact me through e-mail by clicking here. Thank you.

EN हिं